Dadri News : बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, मौत,परिजनों ने किया हंगामा

Feb 23, 2026 - 15:20
Dadri News : बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, मौत,परिजनों ने किया हंगामा
बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, मौत,परिजनों ने किया हंगामा

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के बालाजी एनक्लेव कॉलोनी में बिजली की लाइन पर काम करते समय एक लाइनमैन को सोमवार को करंट लग गया, उसे गंभीर हालत में मोहन स्वरूप अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। मौके पर कई थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंची है। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

Police Station Dadri News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रवि जाटव नामक व्यक्ति बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के रूप में काम करते थे। सोमवार को वह थाना दादरी क्षेत्र के बालाजी एनक्लेव में बिजली की लाइन ठीक करने के लिए गए थे। वह बिजली खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया, तथा वह खंभे से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में मोहन स्वरूप अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लाइनमैन की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को मोहन स्वरूप अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मांग की कि बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर आए तथा उचित मुआवजा और परिवार को भरण पोषण का श्वसन दे। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया तथा दोनों पक्षों में वार्ता कराई गई।उसके भारत ग्रामीण शांत हुए।