Dadri News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

