Noida News : युवती ने की आत्महत्या
Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले 19 वर्षीय युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस तीन के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि अंशिता तिवारी पुत्री विनोद कुमार निवासी ग्राम मामूरा 19 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग था ,जिसके चलते उसने आत्महत्या किया है।

