Noida News : 13 वर्षीय दलित छात्रा के आत्महत्या के मामले में दो गिरफ्तार, परिजनों का आरोप यौन उत्पीड़न के चलते उसने उठाया यह कदम

Feb 23, 2026 - 15:56
Noida News : 13 वर्षीय दलित छात्रा के आत्महत्या के मामले में दो गिरफ्तार, परिजनों का आरोप यौन उत्पीड़न के चलते  उसने उठाया यह कदम
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा द्वारा रविवार को आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया था कि तीन लोगों ने उसकी बहन के साथ यौन शोषण किया, उसे ब्लैकमेल किया, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है। इस मामले को लेकर कुछ हिंदू संगठन में विरोध जताया है। आरोपियों में दो दूसरे समुदाय के हैं। पुलिस ने दो लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें तीनों पर उसने आरोप लगाया है।

Police Station Sector 63 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाली एक 13 वर्षीय कक्षा 7वीं की छात्रा ने रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद समीर और अंकुश तोमर ने उसके साथ अश्लील हरकत की, यौन उत्पीड़न किया तथा उसे ब्लैकमेल किया। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को अरबाज और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अंकुश तोमर एक अन्य मामले में पहले से जेल में है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अगर इस बात की पुष्टि होती है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया है तो इसमें धारा की बढ़ोतरी की जाएगी।