Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में अज्ञात व्यक्ति सहित 5 की मौत

Oct 21, 2026 - 08:22
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में अज्ञात व्यक्ति सहित 5 की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो दिनों में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 58 Noida News : पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में योगेंद्र कुमार (25 ) पुत्र ब्रृज किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक सचिन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Police Station Sector 39 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में शुभम मिश्रा (31) वर्ष पुत्र प्रमोद मिश्रा मूल निवासी जनपद प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Police Station Sector 20 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बीती रात को अनिल (51) वर्ष पुत्र बिंदेश्वरी निवासी ग्राम बरौला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Police Station Sector 49 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में 19 अक्टूबर को हुए एक सड़क हादसे में अनिकेत (4 ) पुत्र अमित तथा उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान अनिकेत की मौत हो गई है। उनकी मां की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 Police Station Dadri News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में 19 अक्टूबर को हुए एक एक सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।