Greater Noida News : विभिन्न जगहों पर मिला दो अज्ञात लोगों का शव
Greater Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में बीती रात को एक 51 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में बीती रात को एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

