Noida News : मानसिक तनाव के चलते चार ने की आत्महत्या, तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना फेस -दो क्षेत्र में रहने वाले गरीब नाथ शाह (38 वर्ष) पुत्र सियाराम शाह मूलनिवासी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि निशांत (20) पुत्र रविंद्र मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 63 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाली मनोरमा (19 वर्ष) पुत्री गोपाल ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह वाजितपुर गांव में रहती थी। उन्होंने बताया कि मृतका मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली थी।
Police Station Jewar News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना जेवर क्षेत्र में रहने वाली भारती (14) पुत्री महेश निवासी गांव कानीगढ़ी ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले गोपाल (35) पुत्र गजेंद्र की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले चंद्रभान (33 ) पुत्र सोनपाल की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाली आरती (19) पत्नी विकास की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि महिला की कुछ दिन पूर्व शादी हुई थी। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

