Noida News : फॉरेंसिक साइंस की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाली फॉरेंसिक साइंस की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आज सुबह को उसके पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि उसके उत्पीड़न और मारपीट के चलते उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि राजेश बाबू कटियार निवासी कानपुर ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी कुमारी नैना कटियार संस्कृति यूनिवर्सिटी जनपद मथुरा से फॉरेंसिक साइंस में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उनके अनुसार वह अपने मौसेरे भाई अमित निवासी सेक्टर -73 के पास परीक्षा देने के लिए आकर रह रही थी। सर्फाबाद गांव उसने 14 मई वर्ष 2026 को आत्महत्या कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी का सौरभ कटियार पुत्र शशि कटियार निवासी ग्राम अलनीपुर थाना सिकंदरा जिला कानपुर देहात से प्रेम संबंध चल रहा था। वह उसपर शादी का दबाव बना रहा था। वह एक राजनीतिक पार्टी के नेता का परिवार का है। इस बात की वह उसकी बेटी के ऊपर धौंस जमाता था। उसे प्रताड़ित कर रहा था। उनके अनुसार उसकी बेटी ने अपनी मां को फोन पर मैसेज करके बताया था कि सौरभ उसका उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने सौरभ के डर, उत्पीड़न से आहत होकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि सौरभ का उसकी बेटी के घर आने -जाने की रिकॉर्डिंग उनके पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

