Greater Noida News : घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या
Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र के एडब्ल्यू एचओ सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां काम करने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने उनके घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि राखी पुत्री वीरपाल निवासी कासना एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां घरेलू काम करती थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने मालिक के घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

