Greater Noida News : लहूलुहान अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mar 26, 2026 - 18:00
Greater Noida News : लहूलुहान अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 के पास एक 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि उक्त व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उसे वाहन से कुचलकर हत्या तो नहीं की गई है।

 

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को आज सूचना मिली कि सेक्टर 150 के पास एक लहूलुहान अवस्था में 25 वर्षीय व्यक्ति पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति की सड़क हादसे मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं उसको वाहन से टक्कर मार कर हत्या तो नहीं की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जांच कर रही है।