Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत
Noida News : विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विनय कुमार उम्र 53 वर्ष थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में आज गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
Police Station Sector 142 Noida News : उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

