Greater Noida News : एमबीए की छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Mar 10, 2026 - 23:54
Greater Noida News : एमबीए की छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी में मंगलवार की रात को एमबीए की छात्रा ने फ्लैट की बालकनी की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शिविका ठकराल (25) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि विनय ठकराल परिवार के साथ शेरोन टावर गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में रहते हैं। उनकी पुत्री मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही मोहाली में नौकरी भी करती थी। वह होली की छुट्टी पर घर आई थी। मंगलवार की रात सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए थे। 

 उन्हें गार्डों के माध्यम से जानकारी मिली कि उनकी पुत्री शिविका ठकराल ने तेरा भी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। परिजन आत्महत्या का कारण भी नहीं बता सके हैं। पुलिस ने परिजन और पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई है। साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके।