Jewar News : निर्माणाधीन मकान से नीचे गिरा मजदूर, सिर में घुसा सरिया, मौत
Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक व्यक्ति ऊपर से नीचे गिर गए। नीचे रखा सरिया उनके सिर में घुस गया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अशरफ पुत्र कलुआ मूल निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 26 वर्ष कस्बा जेवर में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर आज निर्माण का कार्य कर रहे थे। वह उपरी मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी बीच असंतुलित होकर वह नीचे गिर गए। नीचे रखा हुआ सरिया उनके सिर में घुस गया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

