Noida News : चुनाव समिति के लोगों के साथ मारपीट, एओए अध्यक्ष सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Oct 3, 2026 - 10:45
Noida News : चुनाव समिति के लोगों के साथ मारपीट, एओए  अध्यक्ष सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रविंद्र कुमार गुप्ता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन का चुनाव होना है। उन्हें चुनाव समिति का सदस्य नामित किया गया है। पीड़ित के अनुसार वे लोग 1 अक्टूबर को सोसाइटी में चुनाव संचालन संबंधित कार्य कर रहे थे, तभी समिति के वर्तमान अध्यक्ष विकास कुमार के उकसावे पर वहां पर मनोज पांडे, साकेत गुप्ता, आर्थिक एल सिंह तथा अन्य व्यक्ति आये। इन लोगों ने सोसाइटी के चुनाव समिति के लोगों से बदसलूकी की। मारपीट की। 

पीड़ित के अनुसार मनोज पांडे ने इलेक्शन कमेटी के सदस्य सौरव श्रीवास्तव को थप्पड़ मारा। उनका आरोप है कि इन लोगों ने बाहर से भी कुछ लोगों को बुलाया था। ये लोग इलेक्शन कमेटी के स्ट्रांग रूम से कुछ फाइल ले गए और उनके साथ छेड़छाड़ भी किया है। उन्होंने बताया कि विकास कुमार का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। यह आए दिन लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करता है। इसके खिलाफ कई गंभीर मामले कोर्ट में है। वह जमानत पर बाहर है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज पूरी मामले की जांच कर रही है।