Noida News : मिजोरम के राज्यपाल जनरल बीके सिंह और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे सांसद महेश शर्मा के घर, उनकी मां को अर्पित की श्रद्धांजलि
Noida News : मिजोरम के राज्यपाल जनरल बीके सिंह ने आज नोएडा पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा की दिवंगत माताजी श्रीमती ललिता शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नोएडा के सेक्टर 15 ए स्थित डॉक्टर महेश के घर पर वह आधे घंटे से ज्यादा रूके तथा परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत कर उन्होंने परिवार के लोगों को शांत्वना दिया।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्रनागर, भाजपा सांसद अरुण गोविल भी डॉक्टर महेश शर्मा के घर पहुंचे तथा उन्होंने उनकी दिवंगत मां को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी डॉक्टर महेश शर्मा के आवास पर आज पहुंचे। उन्होंने उनकी दिवंगत मां श्रीमती ललिता की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वह काफी देर तक डॉक्टर महेश शर्मा के घर पर रुके। आज सुबह से देर शाम तक उनके घर पर कई विधायक, सांसद, नेता, तथा विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी, किसान संगठनों के नेता पहुंचे तथा उन्होंने उनकी मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

