Greater Noida News : जिस पर छिड़कता था जान, वह निकली बेवफा 

Nov 29, 2024 - 09:44
Greater Noida News : जिस पर छिड़कता था जान, वह निकली बेवफा 
Google Image
Greater Noida News : जिससे वह बेतहाशा प्रेम करता था, जिसके ऊपर वह अपनी जिंदगी की सारी खुशियां लूटना चाहता था, वह अपने प्रेमी से सोशल मीडिया पर चैटिंग करते हुए पाई गई। इस बात को पति बर्दाश्त नहीं कर पाया, और वह हिंसक हो गया। उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Greater Noida news :
 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना  दनकौर क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी को इंस्टाग्राम पर प्रेमी के साथ चैटिंग करते पकड़ लिया। आरोप है कि चैटिंग देखने के बाद पति ने डंडे से पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनका इलाज चल रहा हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की करीब 7 वर्ष पहले शादी हुई थी। पिछले कई माह से वो इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमी के साथ चैटिंग कर रही थी।  रात के समय पति ड्यूटी से घर पहुंच गया। उसने पत्नी का फोन चेक किया तो देखा कि उसकी पत्नी एक युवक से चैटिंग पर अश्लील बातें कर रही थी। आरोप है कि इस बात से गुस्सा होकर पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वही हिरासत में लिए गए युवक ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी पत्नी को हर सुख देने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। वह उसे जिंदगी के सारी खुशियां देना चाहता है, तथा उससे अटूट प्रेम करता है। युवक के अनुसार वह अपनी पत्नी की हरकत से टूट गया है।