Greater Noida News : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में हुए एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नौशाद अहमद 27 वर्ष पुत्र तौफीक खान मूल निवासी जनपद चंदौसी वर्तमान समय में कस्बा सूरजपुर में रहते थे। वह -2 अक्टूबर को सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान देर रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

