Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने लगाया फंदा, उपचार के दौरान मौत
Noida News : थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने सोमवार की रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगा लिया। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सोनू 32 वर्ष पुत्र ओमवीर निवासी मथुरापुर ने घरेलू विवाद के चलते सेक्टर म्यू -दो स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

