Greater Noida News : खुदाई करते समय आईजीएल की गैस पाइपलाइन हुई लीक, आग लगी

Sep 29, 2026 - 09:13
Greater Noida News : खुदाई करते समय आईजीएल की गैस पाइपलाइन हुई लीक, आग लगी

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के शारदा यूनिवर्सिटी के पास आईजीएल कंपनी के पाइप में लीकेज होने के चलते बीती रात को आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि सोमवार की रात को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के शारदा विश्वविद्यालय के के पीछे पुस्ता रोड पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा खुदाई का काम किया जा रहा है। वहां से गुजर रही आईजीएल गैस पाइपलाइन लाइन खुदाई के चलते लीक हो गई। जिसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जन -हानि नहीं है। आईजीएल कंपनी के कर्मचारियों ने पाइप रिपेयरिंग का काम कर गैस की सप्लाई सुचारू रूप से चालू की।