Greater Noida News : फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग, आठ दुकानें जलकर खाक

May 16, 2026 - 07:19
Greater Noida News : फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग, आठ दुकानें जलकर खाक
फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग, आठ दुकानें जलकर खाक

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 30 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में आठ दुकानें जलकर खाक हो गई। जबकि 15 से 20 दुकानों को जलने से बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को दमकल पुलिस को सूचना मिली की शाहबेरी गांव के फर्नीचर मार्केट में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग एक पॉलिथीन वाली दुकान में लगी थी, तथा देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि आसपास की आठ दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि फर्नीचर मार्केट में थिनर, पेंट और वार्निश प्रयोग होता है, इसलिए आग ने तेजी से फैलना शुरू किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 30 गाड़ियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

सीएफओ ने बताया कि फायर पुलिस और नागरिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां स्थित 15 -20 दुकानों को चलने से बचा लिया है। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई थी। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। उन्होंने बताया कि जहां पर आग लगी थी वह काफी कन्जेस्टेड एरिया है। इस क्षेत्र में यातायात का काफी दबाव रहता है। पुलिस ने ट्रैफिक को डाइवर्ट कर मौके पर फायर की गाड़ियों को भेजा जिसकी वजह से आग बुझाने में सफलता मिली।