Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने युवक और युवती से लूटा मोबाइल फोन

May 16, 2026 - 13:40
May 16, 2026 - 13:41
Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने युवक और युवती से लूटा मोबाइल फोन
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक युवती और युवक से दो आईफोन लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर -24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि शिक्षा तोमर पुत्र विनय बहादुर सिंह निवासी सेक्टर 35 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भूटानी माल के बाहर गेट नंबर -4 के पास खड़ी थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती आईफोन उनके हाथ से छीन लिया। पीड़िता के अनुसार उसने काफी शोर मचाया लेकिन बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग गए। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार कुछ दूर पर खड़े जय शिव वैष्णव पुत्र नेत्रपाल का भी मोबाइल फोन भी इन्हीं बदमाशों ने छीन लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।