Noida News : 42वी मंजिल से कूद कर युवक ने की आत्महत्या

Oct 3, 2026 - 14:41
Noida News : 42वी मंजिल से कूद कर युवक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 94 स्थित स्पायरा सोसाइटी में रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक ने आज दोपहर को मानसिक तनाव के चलते अपनी सोसाइटी के 42 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जाता है कि जिस फ्लैट में वह रूका था वह एयरबीन के माध्यम से ऑनलाइन बुक होता है। वह एयर बिन के माध्यम से एक दिन के लिए फ्लैट में कमरा बुक करके रहने के लिए आया था।

Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का नाम संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन मूलनिवासी मानेसर सेक्टर एक है। उन्होंने बताया कि यह फ्लैट में दिन के एयरबीन के माध्यम से कमरा बुक करके रहने के लिए आया था। मृतक ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दिया। मौके पर एसएफएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का भी अवलोकन कर जनता के लोगो से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह मानसिक तनाव में था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक मैं मरने से पूर्व एक वीडियो बनाकर माता-पिता को भेजा है उसने वीडियो में बताया है कि उसने कई लोगों से लोन ले रखा है कर्ज में डूबने की वजह से परेशान था उसने माता-पिता से कहा है कि वे लोग परेशान ना हो। उसने अपनी गलती की माफी मांगी है, तथा आत्महत्या के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। पुलिस के अनुसार मृतक तीन दिनों से अपने घर नहीं जा रहा था। 2 दिन से गुरुग्राम में कहीं पर होटल में ठहरा था। कल वह नोएडा रहने के लिए आया था। उसको छलांग लगाते हुए एयर कंडीशन का काम करने वाले मैकेनिक ने देखा था। उसने रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह नीचे कूद गया।