Noida News : सहायक पुलिस आयुक्त अवनीश दीक्षित हुए रिटायर्ड

Jun 30, 2025 - 18:37
Noida News : सहायक पुलिस आयुक्त अवनीश दीक्षित हुए रिटायर्ड
सहायक पुलिस आयुक्त अवनीश दीक्षित हुए रिटायर्ड

Noida News : गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनाद सहायक पुलिस आयुक्त अवनीश दीक्षित आज सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त साद मियां खान ने अपने कार्यालय में उनके लिए एक विदाई समारोह आयोजित किया।

अवनीश दीक्षित का नोएडा और गाजियाबाद से काफी पुराना रिश्ता रहा है। वह वर्ष 1998 में पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। उसके बाद वह प्रमोट होकर निरीक्षक बने और बाद में वह डीएसपी बने। नोएडा में तैनाती से पहले वह यमुना विकास प्राधिकरण में बतौर निरीक्षक तैनात थे। प्रमोशन होने के बाद एसीपी के पद पर गौतम बुद्ध नगर में तैनात हुए। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आज विदाई दी।