Ghaziabad News : चलती बस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Oct 2, 2026 - 09:03
Ghaziabad News : चलती बस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश की फोटो

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद की थाना मसूरी पुलिस ने आज सुबह को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। दोनों बदमाशों ने दिल्ली बंदायू रूट की यात्री बस पर 28 सितंबर को फायरिंग की थी।

 सहायक पुलिस आयुक्त मंसूरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हाईटेक स्कूल के सामने दिल्ली बदायूं जाने वाली यात्री बस पर दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस मामले में थाना मसूरी में मुकदमा दर्ज था। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ने एक पुलिस मुठभेड़ के बाद इस घटना में शामिल दोनों बदमाशों अनस (26) और नदीम (23) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अनस के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, एक स्कूटी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बस पर गोली चलाने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।