Noida News : बीबीए के छात्र समेत तीन ने की आत्महत्या
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी -2 में रहने वाले बीवीए के छात्र ने आज सुबह को अपने फ्लैट के 19 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने आत्महत्या कर लिया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य अरोड़ा (21) पुत्र अजय अरोड़ा गौर सिटी- 2 सोसाइटी में रहते थे। वह गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहे थे। आज सुबह को उन्होंने अपने फ्लैट के 19 वीं मंजिल से अज्ञात कारण के चलते छलांग लगा दिया। उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 39 से स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनको मृत्यु घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के पिता बिजनेसमैन है, तथा वह गाजियाबाद के कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। उक्त छात्र ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसका पता लग रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले दिनू कुमार (21 वर्ष) पुत्र रामबाबू ने मानसिक तनाव चलते के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

