Noida News : महिला से अभद्रता करने वाले डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 24 मे तैनात एक चौकी प्रभारी ने रैपीडो डिलीवरी करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीती रात को मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें एक महिला ने रैपीडो डिलीवरी करने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह उसे आपत्तिजनक संदेश भेज रहा है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि हरिदर्शन चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने बीती रात को रैपीडो डिलीवरी करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से 10 सितंबर को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला में ऑनलाइन इस बात को जाहिर दिया है कि एक रैपीडो कंपनी का डिलीवरी बाॅय सोशल मीडिया के माध्यम से उसे आपत्तिजनक संदेश भेज रहा है। महिला द्वारा इस बात का विरोध किया गया। पुलिस ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए बीती रात को मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी बॉय की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

