Noida News : अपराधियों पर कमिश्नर का कहर, विभिन्न मुठभेड़ में तीन घायल
Noida News : नोएडा पुलिस ने बीती रात को विभिन्न जगहों से पुलिस पुलिस मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीन के पैर में लगी हैं। ये बदमाश लूटपाट की वारदातें करते हैं।
Noida Police News
Police Station Sector 20 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस बीती रात को डीएलएफ मॉल के पास चैकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर एक बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा करके पुलिस ने उसे घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सलमान उर्फ रिहान पुत्र नफीस निवासी नई सीमापुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए पांच मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश पर पूर्व में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
Police Station Thana Sector 58 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान बादल पुत्र सुंदर उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा ,कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी सागर पुत्र अमरपाल उम्र 18 वर्ष मौके से भाग गया था। पुलिस ने उसे डी पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से भी पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बादल के ऊपर पूर्व में 10 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान बीती रात को रोहित उर्फ स्वीटी पुत्र ओंकार निवासी गाज़ीपुर दिल्ली उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश ने लूटपाट की दर्जनों वारदाते करनी स्वीकार की है। इसके खिलाफ पूर्व में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है।