Noida News : देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर चलती कार में लगी आग

Sep 12, 2025 - 17:06
Noida News : देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर चलती कार में लगी आग
देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर चलती कार में लगी आग

Noida News :  देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर के सामने शुक्रवार दोपहर को एक चलती हुई कार में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जान नानी नहीं है।

 मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 30/ 36 की लाल बत्ती पर शुक्रवार दोपहर को करीब 3 बजे एक कार में अज्ञात कारण से आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जान नानी नहीं है। जहां पर यह आगजनी की घटना हुई है वहां पर देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास का घर है। देश के मशहूर कवि के घर के पास आग लगने की सूचना से फायर ब्रिगेड  और पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।