Noida News : रोडवेज के कर्मचारियों के साथ मारपीट

Oct 8, 2024 - 09:46
Noida News : रोडवेज के कर्मचारियों के साथ मारपीट
Symbolic Image
Noida News : थाना सेक्टर 24 में यूपी रोडवेज में संविदा के रूप में तैनात एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि  रोडवेज के बस चालक और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की तथा घर में रखे 32 हजार रुपए लेकर चले गए।
Noida News :
 थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि हर्षित गुप्ता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मोरना गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 6 अक्टूबर को रात 1:30 बजे करीब वह अपने कमरे में सो रहे थे, तभी यूपी रोडवेज के नियमित चालक लक्ष्मण शर्मा, अपने साथी पप्पू यादव तथा अन्य के साथ उसके कमरे पर आए। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और  नोएडा रोडवेज डिपो का 32 हजार रुपए जो उसके पास रखा था वह भी लेकर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।