Noida News : मानसिक तनाव के चलते इंजीनियर ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 30 वर्षीय इंजीनियर ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर सोमवार की शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि दीपक कुमार उम्र 30 वर्ष सेक्टर 76 स्थित आदित्य सेलिब्रिटी सोसाइटी में रहते थे। वह पेशे से इंजीनियर थे, तथा एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से बोकारो झारखंड के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि दीपक ने सोमवार की शाम को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

