Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Greater Noida News : थाना जारचा पुलिस ने आज सुबह को एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूटपाट, चोरी, गैंगस्टर सहित 17 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उक्त बदमाश के पैर में लगी है।
पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना जारचा पुलिस आज सुबह को चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शहजाद पुत्र अकबर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कलौदा के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के खिलाफ पूर्व में लूटपाट, चोरी , गैंगस्टर सहित 17 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। यह बदमाश गैंग बनकर लूटपाट और चोरी करता है।

