Noida News : नव विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

May 27, 2026 - 11:43
Noida News : नव विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर- 63 क्षेत्र के 25 फुटा रोड छिजारसी कॉलोनी में रहने वाली नव विवाहित पूजा पाल की हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आज दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Police Station Sector 63 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 63 के 25 फुटा रोड छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती पूजा पाल ने 24 मई की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उसके पति अभिषेक पाल ने थाने में सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि मृतका की शादी 6 माह पुर्व हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन बीती रात को नोएडा पहुंचे। उन्होंने आज सुबह को इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है की पूजा पाल के पति अभिषेक, ससुर छत्रपाल, सास श्रीमती कमलेश तथा ननद करिश्मा ने दहेज के लिए उनकी हत्या की है। उनका आरोप है की शादी के समय से ये लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।