Noida News : शेयर मार्केट के कारोबारी फ्लैट में मृत अवस्था में मिले
Noida News : सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाले शेयर बाजार के कारोबारी का शव उनके फ्लैट में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि राजीव अरोड़ा पुत्र जगनमोहन अरोड़ा निवासी सिलिकॉन सिटी सेक्टर 76 उम्र 68 वर्ष का शव उनके कमरे में मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह शेयर बाजार का कारोबार करते थे। विगत कुछ दिनों में उन्हें शेयर बाजार में काफी घाटा हुआ था। मौजूदा समय में उनकी माली हालत काफी खराब थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही कारण का पता चलेगा। प्रथम दृष्टया पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ब्रेन हेमरेज के चलते उनकी मौत हुई है।

