Noida News : राजमिस्त्री छत से नीचे गिरा, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के विशनपुर गांव में रहने वाले एक राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि महेश पुत्र निहाल उम्र 51 वर्ष मूल निवासी जनपद भरतपुर राजस्थान बिशनपुर गांव में किराए के मकान पर रहते थे। वह राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके अनुसार वह बीती रात को अपने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर सोने के लिए गए। वह जूता उतार रहे थे तभी असंतुलित होकर ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

