Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने युवती से मोबाइल फोन और नगदी लूटा

May 18, 2026 - 13:16
Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने युवती से मोबाइल फोन और नगदी लूटा
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 142 में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन एडवांट बिल्डिंग के पास से लूट लिया है।

Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर -142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को नंदिनी चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एडवांट बिल्डिंग के गेट नंबर- 4 के पास खड़ी थी, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया है। पीड़िता के अनुसार उनके मोबाइल फोन के कवर में 2,000 नगद भी रखे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।