Greater Noida News : सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, एक वर्षीय बच्ची घायल

May 18, 2026 - 13:09
Greater Noida News : सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, एक वर्षीय बच्ची घायल
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक एक वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Ecotech 3 Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सौरव भाटी पुत्र सुभाष भाटी ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम बडपुरा दादरी के रहने वाले हैं। उनके अनुसार उनकी पत्नी कोमल 22 वर्ष,बेटी निशु एक माह अपने 19 वर्षीय भाई कुणाल शर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी। उनके अनुसार कुलेसरा पुल पर बीती रात को एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उनकी पत्नी और साले कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी एक माह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।