Greater Noida News : महिला ने की आत्महत्या, दो की संदिग्ध मौत

Apr 23, 2024 - 14:20
Greater Noida News : महिला ने की आत्महत्या, दो की संदिग्ध मौत
Symbolic image

Greater Noida News : थाना जेवर क्षेत्र के गांव करोल में रहने वाली एक महिला ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida News : 

 थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम करोल की रहने वाली पायल पत्नी लोकेश उम्र 26 वर्ष ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मंगल राठौर उम्र 25 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना सूरजपुर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले राम प्रकाश उम्र 53 वर्ष फैक्ट्री की छत से संदिग्ध अवस्था में गिर गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।