Greater Noida News : महिला डॉक्टर के साथ दो लोगों ने की मारपीट

Greater Noida News : थाना दनकौर में एक महिला डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसकी वीडियो बनाई। इस घटना में महिला के कान का पर्दा फट गया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को डॉक्टर सुमन सिंह पुत्री अर्जुन सिंह निवासी पार्क व्यू गौर यमुना सिटी रबूपुरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नितिन भाटी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वह नितिन भाटी को पहले से जानती है। उसने महिला डॉक्टर को यूपी- 16 ढाबा के पास रोका तथा बातचीत करने लगा। पीड़िता के अनुसार उसके साथ मोहित भाटी भी आया हुआ था। उसने महिला से अभद्र भाषा में बात करनी शुरू की। जब महिला डॉक्टर इस बात का विरोध किया तो नितिन ने उसके ऊपर हमला कर दिया तथा ताबड़तोड़ थप्पड़ मारकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। महिला के अनुसार मोहित इस घटना की वीडियो बना रहा था।
उसने आरोप लगाया है कि नितिन ने भी उसके साथ मारपीट की। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार इस घटना में उसके कान का पर्दा फट गया है। उसके कान के अंदर खून जम गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि नितिन भाटी और महिला डॉक्टर की आपस में मित्रता है। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।