Greater Noida News : मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ हथियार के बलपर लूट

Apr 9, 2026 - 16:25
Greater Noida News : मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ हथियार के बलपर लूट
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के चक शाहबेरी गांव के पास बीती रात को एक मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर मारपीट कर लूटपाट किया। पीड़ित के अनुसार बदमाश साढे तीन लाख रुपए नगद और मोबाइल फोन लूट ले गए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि हरेंद्र नामक व्यक्ति चक साहबेरी गांव में मनी ट्रांसफर की दुकान चलाते है। बुधवार की देर रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने हथियार के बल पर उनका बैग छीन लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनके बैग में साढे तीन लाख रुपये नगद, मोबाइल फोन आदि रखा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की 4 टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।