Greater Noida News : 14 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की कारावास 

Apr 3, 2025 - 12:10
Greater Noida News : 14 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की कारावास 
Greater Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने नाबालिक छात्रा के साथ बलात्कार करने के मामले में एक व्यक्ति को 20 वर्ष की कारावास  तथा एक लाख रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। धनराशि जमा नहीं करने पर 6 माह की अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
Greater Noida News :
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के मंगरौली गांव में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी 22 अक्टूबर वर्ष 2020 की रात के समय 8  बजे के करीब पड़ोस के मकान के पास लगे सरकारी नल पर पानी लेने गई थी। वहां पर सत्यवीर नामक व्यक्ति खड़ा था। वह जबरन उसे अपने घर के अंदर  पकड़ कर ले गया तथा दरवाजा बंद करने के बाद उसने उसके साथ बलात्कार किया। किसी तरह किशोरी वहां से निकाल कर अपने घर पहुंची, तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के समय उसकी उम्र 14 वर्ष थी, तथा वह कक्षा 6 में पढ़ती थी। इस मामले में थाना जेवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।
 उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र विशेष न्यायाधीश पॉस्को द्वितीय सौरव द्विवेदी के न्यायालय में चल रही थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों के बहस को सुना। पीड़िता का बयान दर्ज किया। गवाहों के बयान दर्ज किया तथा आरोपी सतबीर को दोषी मानते हुए बुधवार को उसे 20 वर्ष की कारावास तथा एक लाख रुपए के दंड से दंडित किया।