Noida News : सत्रह वर्षीय किशोरी ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या, चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को पंखे से फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में उसके भाई ने उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि निक्की उम्र 17 वर्ष में रहती थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को अज्ञात कारण से निक्की ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में उसके भाई ने फंदे से उतार कर उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं, तथा दोनों मौजूदा समय में गांव गए थे। वह अपने दो भाइयों के साथ घर पर अकेली थी। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 48 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मूर्ति मूर्छित अवस्था में निठारी गांव के पास मिले। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सतीश कुमार उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले दीपक पुत्र संतोष उम्र 42 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

