Greater Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Greater Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हरिशंकर पुत्र बाबू राम ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है वह सर्फाबाद गांव नोएडा में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनका बेटा होरीलाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी खेड़ी गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रोला के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक मे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पवित्र सिंह पुत्र सूरज सिंह उम्र 33 वर्ष की बीती रात को मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि श्रीमती ताराबानो पत्नी कासिम अली निवासी छपरौला थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

