Greater Noida News : तालाब में डूबे युवक का शव बरामद

May 27, 2026 - 12:04
Greater Noida News : तालाब में डूबे युवक का शव बरामद

Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में बीती रात को एक युवक तालाब में नहाने के लिए कूद गया। पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आज सुबह को एनडीआरएफ की मदद से शव को तालाब से ढूंढ कर निकाला है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना इकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना जनपद पलवल हरियाणा का रहने वाला 32 वर्षीय कैलाश पुत्र लक्की सादुल्लापुर गांव में अपनी बुआ के घर पर रहता था। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह मंगलवार की रात को गांव के तालाब के किनारे पहुंचा और अपने कपड़े उतारकर नहाने के लिए पानी में कूद गया। वह तालाब के पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस, फायर, गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम तालाब ने युवक के शव को आज सुबह को तालाब से ढूंढ कर निकाला। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की बुआ सादुल्लापुर गांव में रहती है। वह उनके यहां आया था। मृतक का एक भाई विकलांग बताया जा रहा है।