Dadri News : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के डाबरा गांव में रहने वाली एक 26 वर्षीय नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Police Station Dadri News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्रीमती नीलम पत्नी प्रशांत उम्र 26 वर्ष डाबरा गांव में रहती थी। वह मूल रूप से जनपद शिवपुरी मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। उनकी मंगलवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका की अभी कुछ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तथा अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा के मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

