Dadri News : चौदह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

Jun 23, 2026 - 10:41
Dadri News : चौदह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ उसके पड़ोसी ने अश्लील हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कस्बा दादरी में किराए के मकान पर रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी 14 वर्षीय बेटी ने घर पर आकर बीती रात को अपनी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दीपक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब उसने विरोध किया तो उसने कहा कि अगर तुमने किसी को यह बात बताई तो तुम्हारी और तुम्हारे परिवार वालों की हत्या कर देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।