Greater Noida News : करंट लगने से निर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति की मौत

Oct 18, 2026 - 11:30
Greater Noida News : करंट लगने से निर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कंपनी में एक व्यक्ति का शव आज मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई है।

 थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना आज पुलिस को प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम नदीम (26) पुत्र वकील है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि नाजिम की मृत्यु बिजली का करंट लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।