Noida News : साइबर अपराधियों को म्यूल खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार, तेरह राज्यों में है मुकदमा दर्ज

Oct 18, 2026 - 11:27
Noida News : साइबर अपराधियों को म्यूल खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार, तेरह राज्यों में है मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Noida News : साइबर अपराधियों को खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ देश के 13 राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।

 अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद नवाब को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 21 वर्ष है। उन्होंने बताया कि आरोपी साइबर अपराधियों को म्यूल खाता उपलब्ध करवाता था। इस मामले में इसके तीन अन्य साथियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ भारत के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र ,आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, केरल, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड, कर्नाटक, सहित विभिन्न प्रांतो में 33 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।