Noida News : महिला ने की आत्महत्या, विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

May 18, 2026 - 13:29
Noida News : महिला ने की आत्महत्या, विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में रहने वाली एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि श्रीमती आरती पत्नी राहुल निवासी होशियापुर गांव सेक्टर 51 उम्र 32 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Dadri News : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र शन्नू प्रसाद उम्र 31 वर्ष निवासी दादरी की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले प्रिया प्रताप पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाले मलखान सिंह पुत्र गंगाराम उम्र 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है 

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 क्षेत्र में रहने वाले संजीव कुमार उम्र 55 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र में ही रहने वाले उमेश साहनी उम्र 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र चरण सिंह उम्र 63 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रहने वाले राकेश उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।