Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की मौत

May 18, 2026 - 13:36
Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 20 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

दनकौर रेलवे स्टेशन के जीआरपी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि अंकुश पुत्र सोनू कुमार मूल निवासी अनूपशहर जनपद बुलंदशहर उम्र 20 वर्ष दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।