Noida News : विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर बीते 24 घंटे मे हुए विभिन्न सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई है घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बादल पुत्र जगपाल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गेझा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में हरिओम शर्मा पुत्र अमर सिंह निवासी विजयनगर गाजियाबाद उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई है। थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अरविंद पुत्र खेमपाल निवासी जनपद बदायूं उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 63 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राजन शर्मा पुत्र बाबू राम शर्मा उम्र 68 वर्ष मूल निवासी जनपद हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Sector 58 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में निशु पुत्र सर्वेश उम्र 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Police Station Dadri News : उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में रिहान पुत्र सुखा उम्र 21 वर्ष की मौत हो गई।
Police Station Phase 1 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राकेश कुमार सैनी उम्र 32 वर्ष की मौत हो गई।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में रोहित पुत्र गजेंद्र निवासी ग्राम नगला श्री गोपाल उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई है।
Police Station Phase 2 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में विशाल कुमार पुत्र महेंद्र पाल उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई है ।
उन्होंने बताया कि अभिषेक नामक युवक उनकी मां पूनम शर्मा को बाइक पर बैठाकर नोएडा से गाजियाबाद जा रहा था। जब वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो सर्विस रोड पर जाते समय पीछे से अज्ञात वैगनआर कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मां पूनम शर्मा की मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया।

